सियासत: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- वे योजनाओं का नाम बदलने और रीलॉन्च करने में माहिर
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यूपीए की 'बचत बैंक जमा' योजना का नाम बदलकर ही जनधन योजना किया गया और उसका श्रेय हड़पने की कोशिश की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर योजनाओं का नाम बदलने और रीलॉन्च करने में माहिर होने का आरोप लगाया। उनका बयान ऐसे वक्त आया, जब सरकार जन धन योजना की 7वीं वर्षगांठ मना रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपीए की 'बचत बैंक जमा' योजना का नाम बदलकर ही जनधन योजना किया गया और उसका श्रेय हड़पने की कोशिश की गई।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना की 7वीं वर्षगांठ पर इस योजना का जमकर सराहना की है। यह वास्तव में यूपीए की बचत बैंक जमा खाते का नाम बदलने की 7वीं वर्षगांठ है। नाम बदलने, रीपैकेजिंग और फिर से लाॅन्च करने में उन्हें महारत हासिल है।'
The PM has hailed the Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana on its 7th anniversary. It is actually the 7th anniversary of the renaming of the UPA's Basic Savings Bank Deposit Account.
विज्ञापन विज्ञापन
What an expert in renaming, repackaging and relaunching! — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 28, 2021
पीएम मोदी ने की थी तारीफ
पीएम मोदी ने योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत के लोग बेहतर जीवन स्तर का नेतृत्व करें।
Today we mark seven years of #PMJanDhan, an initiative that has forever transformed India’s development trajectory. It has ensured financial inclusion and a life of dignity as well as empowerment for countless Indians. Jan Dhan Yojana has also helped further transparency.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2021