फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong appoints election observers for Rajasthan, Chhatisgarh, MP, other poll-bound states

Congress: केरल कांग्रेस के नेता खरगे-राहुल से मिलेंगे; MP समेत अन्य चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Mon, 31 Jul 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

Congress: केरल में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Cong appoints election observers for Rajasthan, Chhatisgarh, MP, other poll-bound states
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है जहां विभिन्न राज्यों के पार्टी नेता लोकसभा चुनाव के लिए अपने-अपने राज्यों में तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन


 

सूत्रों ने बताया कि केरल से राज्य के कुछ सांसदों, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) प्रमुख के सुधाकरन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन समेत पार्टी के करीब 20 नेता तीन अगस्त को कांग्रेस प्रमुख और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने चुनावी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और शशिकांत सेंथिल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और चंद्रकांत हंडोरे को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि मीनाक्षी नटराजन को राज्य के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। तेलंगाना के लिए दीपा दासमुंशी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि सिरिवेल्ला प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि सचिन राव को मिजोरम के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस पहले से ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, जहां वह अपनी सरकार को दोहराना चाहती है। अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा, तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में एनडीए गठबंधन से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed