फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong accuses govt of double standards in allocating funds to flood hit states

Congress: बाढ़ प्रभावित राज्यों को बजट देने में दोहरा मानदंड अपना रही सरकार, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया आरोप

Sun, 28 Jul 2024 12:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 28 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि वित्तमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों को अनुदान के तौर पर वित्तीय सहायता देने के लिए कहा। मगर जब कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की बात आती है तो राज्य की बहुपक्षीय सहायता की जाएगी। मतलब कि हिमाचल को जो भी बजट मिलेगा, उसे बतौर ऋण इसे चुकाना होगा।

विज्ञापन
Cong accuses govt of double standards in allocating funds to flood hit states
jairam ramesh - फोटो : X (Indian Youth Congress)

विस्तार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रभावित राज्यों को बजट देने में दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया, इसलिए राज्य से बदला लिया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2023 में भीषण बाढ़ का दंश झेलने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार कई बार केंद्र से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर चुकी है, लेकिन वित्त मंत्री इसे बार-बार खारिज कर देती हैं।

विज्ञापन


महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत का विकास इसके विकसित राज्यों पर निर्भर करता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन के लिए राज्यों को बजट देते समय दोहरा मानदंड अपनाया है। बाढ़ पीड़ित राज्य बिहार को 11,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, असम को बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता, उत्तराखंड और सिक्किम को वित्तीय सहायता देने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों को अनुदान के तौर पर वित्तीय सहायता देने के लिए कहा। मगर जब कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की बात आती है तो राज्य की बहुपक्षीय सहायता की जाएगी। मतलब कि हिमाचल को जो भी बजट मिलेगा, उसे बतौर ऋण इसे चुकाना होगा। जयराम रमेश ने कहा कि सरकार के इस फैसले से भौगोलिक और राजकोषीय चुनौती से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश पर ऋण का बोझ पड़ेगा।  रमेश ने कहा कि सरकार उन लोगों से बदला ले रही है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने हर राज्य को विकसित करने पर दिया था जोर
कांग्रेस ने केंद्र सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति आयोग की बैठक में दिए गए भाषण पर घेरा। यहां पीएम मोदी ने कहा था कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को विकसित राज्यों के माध्यम से साकार किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने 2047 तक हर राज्य को विकसित करने के लिए विजन बनाने के लिए कहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed