फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong accuses agriculture minister of misleading RS, says will submit breach of privilege notice

Rajya Sabha: 'कृषि मंत्री ने MSP पर सदन में झूठ बोला', कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का केस दर्ज करने की बात कही

Mon, 05 Aug 2024 06:33 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 05 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। सुरजेवाला ने आगे कहा कि इस समय देश में लाखों किसान परेशानियों से जूझ रहे हैं और मोदी सरकार उनकी बलि लेने पर उतारू है।

विज्ञापन
Cong accuses agriculture minister of misleading RS, says will submit breach of privilege notice
शिवराज सिंह चौहान और रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर राज्य सभा में झूठ बोलने और भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सभा में एक चर्चा का जवाब देने के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भ्रामक जानकारियां दीं और ऐसे में केंद्रीय मंत्री पर विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


‘मोदी सरकार किसानों की बलि लेने पर उतारू है’
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरे विपक्ष ने राज्य सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री की टिप्पणी का विरोध किया। सुरजेवाला ने कहा कि इसके बाद विपक्ष के सभी सांसद सदन छोड़कर बाहर निकल गए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। सुरजेवाला ने आगे कहा कि इस समय देश में लाखों किसान परेशानियों से जूझ रहे हैं और मोदी सरकार उनकी बलि लेने पर उतारू है। 
विज्ञापन


‘कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झूठ रंगे हाथों पकड़ा गया’
सुरजेवाला ने कहा, ‘कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झूठ रंगे हाथों पकड़ा गया है। छह फरवरी, वर्ष 2015 को मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देते हुए कहा था कि देश के किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दिया जा सकता क्योंकि इससे बाजार पर प्रभाव पड़ेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सदन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में इस बात को स्वीकार किया कि जरूरत पड़ने पर ही सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलें खरीदती है। यानी सरकार ने यह मान लिया है कि वह किसानों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदती क्योंकि वह इसे जरूरी नहीं समझती।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा था? 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विपक्ष के बीच किसानों के मुद्दे और एमएसपी को लेकर सदन में तीखी बहस हुई थी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘कृषि में समस्याएं हैं लेकिन समस्याओं का समाधान भी है। हम किसानों से बात करेंगे। किसान संघों से भी बात करेंगे। हम संवाद से समाधान की ओर बढ़ेंगे। हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। हम इस देश की कृषि और किसानों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’ राज्य सभा में शिवराज सिंह ने आगे कहा, ‘सुरजेवाला जी पता नहीं कौन से वर्ष के आंकड़े पढ़ रहे थे। 26 जुलाई 2024 तक 40 हजार 80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। 76 हजार करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है।’ केंद्रीय कृषि मंत्री ने छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयों से लेकर कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि किसान को इसके लिए ठीक दाम मिले हैं।

 

शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता नहीं देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 6,000 करोड़ रुपये की सहायता मिलने का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बीते10 वर्षों में  किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा था कि मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। जब कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब किसान मारे गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हाथ खून से सने हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल में किसानों पर गोलियां चलाये जाने की घटनाओं का हवाला दिया।

‘कृषि मंत्री संसद में खोखले वादे कर रहे हैं’
सुरजेवाला ने कहा, देश के करोड़ों किसान परिवार एमएसपी गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे हैं। उधर, देश के कृषि मंत्री संसद में खोखले वादे कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सुरजेवाला ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत मामला दर्ज करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed