फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conflict in Congress with SP over seat sharing in Maharashtra Legislative Assembly

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी से तालमेल को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान

Sat, 21 Sep 2019 05:21 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 21 Sep 2019 05:21 AM IST
सार

  • कांग्रेस सपा के लिए भिवंडी समेत तीन सीटें छोड़ेंगी
  • बदले में सपा तीन अन्य सीटों पर उतारेगी फ्रेंडली उम्मीदवार
  • सोनिया को पत्र लिख विरोध दर्ज कराया
  • 2014 में सपा ने जीती थी सिर्फ भिवंडी

विज्ञापन
Conflict in Congress with SP over seat sharing in Maharashtra Legislative Assembly

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। इस समीकरण पर नाराज पार्टी नेताओं का मानना है कि नेतृत्व ऐसी सीटें सपा को देने जा रहा है जिन्हें कांग्रेस आसानी से जीत सकती है। उनका कहना है कि यदि पार्टी इसी नीति पर चलती रही तो यूपी की तरह ही यहां भी अपनी जमीन खो बैठेंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के बीच 125-125 सीटों का तालमेल है लेकिन राज्य में सक्रिय कुछ छोटे दलों और संगठनों को 38 सीटें दी जा सकती हैं। सपा नेता अबु हाशिमी ने भिवंडी विधानसभा सीट समेत तीन सीटों पर मजबूती से दावा किया है।
विज्ञापन


इन सीटों पर कांग्रेस संगठनात्मक और जमीनी तौर पर मजबूत है इस लिए स्थानीय नेता और दावेदार इसका विरोध कर रह हैं। वहीं इसके एवज में सपा तीन अन्य सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ फ्रेंडली उम्मीदवार उतारेगी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर जो फार्मूला बनाया है उसमें भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष की ओर से एक ही उम्मीदवार उतारने की रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया को पत्र लिख विरोध दर्ज कराया

महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सपा जो सीट चाहती है उसका पार्टी को कोई राजनीतिक फायदा नहीं है। लोकसभा चुनाव में अस्तित्व खो चुकी सपा को तीन सीटें देकर हम उन्हें फिर जिंदा कर देंगे। पार्टी के कुछ लोग व्यक्तिगत फायदे के लिए एक बार फिर घाटे का सौदा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, सपा की ओर से जो संभावित उम्मीदवार हैं उन पर दाउद से रिश्तों के आरोप हैं ऐसे में अगर कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती है तो राजनीतिक नुकसान हमें होगा सपा को नहीं।

2014 में सपा ने जीती थी सिर्फ भिवंडी

भिवंडी एक मात्र सीट है जहां सपा 2014 में जीती थी। लोकसभा चुनाव में यहां से सपा उम्मीदवार को महज सात हजार वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस ने 62 हजार वोट पाए हैं ऐसे में उसे सीट देकर पार्टी खुद को खत्म कर लेगी। इसी प्रकार मानखुर्द में कांग्रेस को 44 हजार वोट मिले हैं। औरंगाबाद ईस्ट भी सपा चाहती है जबकि कांग्रेस ने यहां आठ हजार वोट पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed