फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confidential documents recovered from DSP Devendra Kumar : CBI

डीएसपी देवेंद्र कुमार से बरामद हुए गोपनीय दस्तावेज : सीबीआई

Wed, 24 Oct 2018 04:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
Confidential documents recovered from DSP Devendra Kumar : CBI

सीबीआई ने अपने डीएसपी देवेंद्र कुमार से पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि उन पर शिकायतकर्ता सतीश बाबू सना से तीन करोड़ रुपये की उगाही और बयान में फेरबदल करने का आरोप है। इसके अलावा 20 और 21 अक्तूबर को उनके घर व कार्यालय से ऐसे गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो उसके पास नहीं होने चाहिए थे।

विज्ञापन

 
एजेंसी की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश वरिष्ठ लोक अभियोजन अधिकारी विवेक सक्सेना ने कहा कि मामले में साक्ष्यों और उगाही की साजिश में शामिल अन्य अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिये देवेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। उन्हें केस की जांच के लिए हैदराबाद भी लेकर जाना है। 
विज्ञापन


इस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता राहुल त्यागी ने कहा कि देवेंद्र कुमार को मामले में फंसाया गया है। दरअसल, वह जिस मामले की जांच कर रहे थे उसमें सीबीआई के दो पूर्व निदेशकों एपी सिंह और रंजीत सिन्हा के नाम आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट कारोबारी मोइन अख्तर कुरैशी के मामले में जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक करनैल सिंह ने सीबीआई को पत्र लिखकर इसकी जांच करने का आग्रह किया था। तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक अरुण कुमार ने उस पत्र के आधार पर केस दर्ज किया था। 

सना को सिन्हा के घर लेकर गया था कुरैशी

ईडी की पूछताछ के दौरान सामने आया था कि कुरैशी ने पूर्व निदेशक एपी सिंह और रंजीत सिन्हा के नाम पर सतीश सना से करोड़ों रुपये की उगाही की। यह उगाही उसके भाई सुरेश सना के मामले को निपटाने के लिये की गई थी। कुरैशी सतीश सना को लेकर रंजीत सिन्हा के आवास पर भी गया था। 

सीबीआई ने इस आधार पर मोइन कुरैशी, आदित्य, प्रदीप कनेरू, एपी सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। देवेंद्र इस केस की ईमानदारी से जांच कर रहे थे। देवेंद्र ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों को इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रस्ताव भी दिया था।

अलोक वर्मा पर भी घूमी थी शक की सुई

बचाव पक्ष ने कहा कि कुरैशी केस की जांच के दौरान विशेष निदेशक और एसआईटी प्रमुख राकेश अस्थाना को पता चला कि मौजूदा निदेशक आलोक वर्मा पर भी शक की सुई जा रही है। उन पर कार्रवाई के लिये अस्थाना ने केबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा था। इसलिए केस की जांच लटकाने के लिए अस्थाना, देवेंद्र कुमार व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed