फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confident that your stewardship will continue guiding Bharat to be Vishwabandhu": Jaishankar congratulates PM

Lok Sabha Result 2024: जयशंकर ने PM मोदी को बधाई दी, कहा- आपका नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनाएगा

Thu, 06 Jun 2024 01:10 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jun 2024 01:10 PM IST
सार

एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत मिलने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और दुनिया में भारत का डंका बजा है। एनडीए की जीत पर दुनिया भर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Confident that your stewardship will continue guiding Bharat to be Vishwabandhu": Jaishankar congratulates PM
एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

एनडीए के बहुमत पाने पर विदेश मंत्री एस जय शंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए फिर से आगे बढ़ाएगा।’ 

विज्ञापन

एस जय शंकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में देश के लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। इसके साथ ही भारत का कद भी दुनिया में काफी बढ़ा है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री को बधाई दी

एस जय शंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत के साथ एनडीए का नेता चुने जाने पर बहुत बधाई। आपके नेतृत्व में देश के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और पूरी दुनिया में भारत का सम्मान भी बढ़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर से प्रधानमंत्री को बधाई मिल रही है

लगातार तीसरी बार एनडीए को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई मिल रही है। मालदीव सहित कई पड़ोसी देशों के अलावा इस्राइल, यूक्रेन और इटली से भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं मिली हैं। 

NDA के 21 नेताओं हस्ताक्षर करके मोदी को गठबंधन का नेता स्वीकार किया

एक दिन पहले ही एनडीए ने सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। नई दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में एनडीए के 21 नेताओं ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके मोदी को अपना नेता स्वीकृत किया है। जिससे नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले 10 सालों में उनके कार्यकाल और देश में विकास कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी है।


भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को लोकसभा 2024 के चुनाव परिणाम को घोषित किया। जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 240 सीटें और इसके बाद 99 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार के चुनाव में भाजपा को 32 सीटों का नुकसान हुआ है। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed