फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complete verification of migrant labourers for ration cards in 1 month: SC to states

SC: ‘राशन कार्ड के लिए एक महीने में पूरा करें प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण’, अदालत का राज्यों को सख्त निर्देश

Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर जोर दिया है। अदालत ने राज्य सरकारों को एक महीने के भीतर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
Complete verification of migrant labourers for ration cards in 1 month: SC to states
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकारों को प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण में देरी को लेकर फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ई-श्रम पोर्टल पर एक महीने के भीतर श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण होने के बाद श्रमिकों को राशन कार्ड दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

अदालत ने पंजीकरण में देरी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया 
इसके अलावा शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि जिन राज्यों में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, वहां प्रवासी श्रमिकों के लिए अनाज की व्यवस्था की जाए। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने राज्यों द्वारा पंजीकरण में देरी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। अदालत ने कहा कि अगर किसी राज्य के द्वारा तय समयावधि में पंजीकरण प्रक्रिया में देरी हुई, तो संबंधित सचिवों को तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने लगाई फटकार
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को कड़ी फटकार लगाई।  न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीछ ने कहा,‘आखिर क्यों चार महीनों में पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया? ये हद है। चार महीने के बाद भी आप इस प्रक्रिया में लगे हैं और यह कहने का दुस्साहस कर रहे हैं कि दो महीने और चाहिए। हम निर्देश देते हैं कि इस प्रक्रिया को चार सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाए।’ शीर्ष अदालत ने कहा कि अब तक केवल बिहार और तेलंगाना में प्रवासी श्रमिकों की सौ फीसदी पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं के वकील ने क्या कहा?
याचिकाकर्ताओं की तरफ से अदालत में पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि कुछ राज्यों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन, कुछ राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने इस प्रक्रिया की शुरुआत तक नहीं की। शीर्ष अदालत में अब इस मामले की सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed