फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complete profile of New Chief election commissioner Sunil Arora

कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए कौन हैं सुनील अरोड़ा

Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Complete profile of New Chief election commissioner Sunil Arora
सुनील अरोड़ा

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। वह निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का स्थान लेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी अरोड़ा कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक आइएएस अधिकारी के तौर पर अरोड़ा ने भारत सरकार व राजस्थान सरकार दोनों के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। 

विज्ञापन


राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृह मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, छोटे उद्योग मंत्रालय के मुख्य सचिव, निवेश व प्रोटोकॉल के मुख्य सचिव रहने के साथ अरोड़ा राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास व निवेश निगम के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे हैं। इसके अलावा अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव, कौशल विकास व उद्यमिता सचिव की भूमिका में भी रहे हैं। 

उन्होंने राजस्थान में जोधपुर, अलवर व ढोलपुर जिलों में जिलाधिकारी की भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह भारत सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे। उन्होंने इंडियन एयरलाइंस के चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। 


अरोड़ा 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed