{"_id":"589065c74f1c1b7c3de81dfb","slug":"complaint-file-against-parrikar-for-bribery-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर वोट देने के बयान पर पर्रिकर के खिलाफ EC में शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पैसे लेकर वोट देने के बयान पर पर्रिकर के खिलाफ EC में शिकायत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Manohar Parrikar
- फोटो : PTI
केंद्रीय रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। पर्रिकर के खिलाफ शिकायत रविवार को दिए गए उनके बयान के संदर्भ में कराई गई। वहीं पर्रिकर का कहना है कि चुनाव आयोग को इस शिकायत की जांच करने दें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पर्रिकर ने रविवार को गोवा की राजधानी पणजी में रैली के दौरान पैसे लेकर वोट देने की बात कही थी। पर्रिकर ने रैली में कहा था कि किसी रैली में जाने के लिए 500 रुपये लेना सही है। लेकिन वोट केवल भाजपा को ही दें।
विज्ञापन
पर्रिकर ने कहा था कि मैं समझता हूं कि किसी रैली में उम्मीदवार के साथ घुमने के लिए 500 रुपये लेना ठीक है। इसमें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन ये याद रखें कि जब आप वोट दें तब केवल भाजपा को ही चुनें।
विज्ञापन
पर्रिकर का यह बयान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी पैसे लेकर वोट देने की बात कही थी।