फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   complaint file against parrikar for bribery remarks

पैसे लेकर वोट देने के बयान पर पर्रिकर के खिलाफ EC में शिकायत

Tue, 31 Jan 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
complaint file against parrikar for bribery remarks
Defence Minister Manohar Parrikar - फोटो : PTI

केंद्रीय रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। पर्रिकर के खिलाफ शिकायत रविवार को दिए गए उनके बयान के संदर्भ में कराई गई। वहीं पर्रिकर का कहना है कि चुनाव आयोग को इस शिकायत की जांच करने दें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पर्रिकर ने रविवार को गोवा की राजधानी पणजी में रैली के दौरान पैसे लेकर वोट देने की बात कही थी। पर्रिकर ने रैली में कहा था कि किसी रैली में जाने के लिए 500 रुपये लेना सही है। लेकिन वोट केवल भाजपा को ही दें। 
विज्ञापन


पर्रिकर ने कहा था कि मैं समझता हूं कि किसी रैली में उम्मीदवार के साथ घुमने के लिए 500 रुपये लेना ठीक है।  इसमें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन ये याद रखें कि जब आप वोट दें तब केवल भाजपा को ही चुनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्रिकर का यह बयान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी पैसे लेकर वोट देने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed