फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint against TMC leader and Raghav Chadha sent to Privileges Committee Rajyasabha Chairman takes action

Rajya Sabha: टीएमसी नेता और राघव चड्ढा के खिलाफ शिकायत को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा, सभापति ने की कार्रवाई

Fri, 04 Aug 2023 03:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 03:26 AM IST
सार

राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रयान के खिलाफ भाजपा के लक्ष्मीकांत बाजपेयी और सुरेंद्र सिंह नागर ने केस दर्ज कराया था। जबकि, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और दीपक प्रकाश ने चड्ढा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Complaint against TMC leader and Raghav Chadha sent to Privileges Committee Rajyasabha Chairman takes action
राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी नेता और आप नेता के खिलाफ शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। भाजपा नेताओं ने टीएमसी और आप नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रयान के खिलाफ भाजपा के लक्ष्मीकांत बाजपेयी और सुरेंद्र सिंह नागर ने केस दर्ज कराया था। जबकि, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और दीपक प्रकाश ने चड्ढा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने मामले को राज्यसभा में प्रक्रिया और संचालन के नियम-203 के तहत जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। दोनों नेताओं को नियम 188 के तहत नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन

ब्रायन पर लगे यह आरोप
ब्रायन पर आरोप है कि उन्होंने सभापति के निर्देशों के बाद भी 20 जुलाई को सदन में दिए गए अपने बयानों की क्लिपिंग को बार-बार अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया। आरोप है कि उन्होंने सदन की गरिमा और अध्यक्ष के अधिकारों का अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानिए, चड्ढा पर क्या आरोप लगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जुलाई को चड्ढा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जानबूझकर मीडिया में भ्रामक तथ्य पेश किए हैं। आरोप है कि सभापति के निर्देशों के बाद भी चड्ढा ने 24 जुलाई को आप नेता संजय सिंह को मानसून सत्र से निलंबित किए जाने वाले आदेश के खिलाफ भ्रामक तथ्य पेश किए थे। उन्होंने अपने अमर्यादित व्यवहार और सभापति के निर्देशों का उल्लंघन किया। चड्ढा के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने एक निजी टेलीविजन में भी सदन की कार्यवाही को गलत तरीके से पेश किया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed