फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint against Sushma Swaraj, the 39 Indians missing in Iraq accused of misleading the country

सुषमा स्वराज के खिलाफ शिकायत दर्ज, देश को गुमराह करने का आरोप

Tue, 25 Jul 2017 03:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश Updated Tue, 25 Jul 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
 Complaint against Sushma Swaraj, the 39 Indians missing in Iraq accused of misleading the country
सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ 2014 में इराक के मोसुल में लापता 39 भारतीय नागरीकों के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में बिहार के मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज करायी गई है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर की जिला अदालत में सुषमा पर इराक में लापता लोगों को लेकर झूठ बोलने और देश को गुमराह का आरोप में याचिका दी है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई मंगलवार को की जा सकती है। दरअसल सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि सूत्रों से सूचना मिली है कि मोसुल के पास स्थित बादुश गांव में एक जेल है, संभावना है कि लापता भारतीय नागरिक शायद वहीं कैद हैं।
विज्ञापन


हालांकि एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइइट की पड़ताल में सामने आया कि सरकार की ओर से मोसुल की जिस जेल में भारतीय नागरीकों के कैद होने की बात कही जा रही है वो जेल ISIS के हमले में अब मलबे में तब्दील हो गया है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि लापता 39 भारतीय कहां हैं और किस हालात में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को संसद में भी ये मुद्दा गूंजा। कांग्रेस पार्टी कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी थी। कांग्रेस ने सुषमा पर देश और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में लापता भारतीयों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि लापता में से अधिकतर लोग पंजाब से हैं, मैं चाहता हूं कि सरकार इस पर जवाब दे। वहीं इस खुलासे के बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है। 


इस बीच इराक के विदेश मंत्री डॉ. इब्राहिम अल जाफरी ने कहा है कि इराक सरकार के पास लापता 39 भारतीयों की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि बंधक बनाए गए भारतीय मजदूर जिंदा हैं या मारे गए, इसे लेकर भी उनके पास कोई पुख्ता सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed