{"_id":"5bf793bcbdec2241a111b1e3","slug":"comparing-rupee-vs-dollar-to-the-age-of-modi-ji-mother-shows-congress-mentality-said-vijay-rupani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की मां की तुलना रुपये और डॉलर से करना राज बब्बर की छोटी मानसिकता : रूपाणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की मां की तुलना रुपये और डॉलर से करना राज बब्बर की छोटी मानसिकता : रूपाणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
विजय रुपाणी
कांग्रेस नेता राज बब्बर द्वारा पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। रूपाणी ने कहा कि "कांग्रेस अपनी गरिमा के नीचे जाकर कमजोर टिप्पणियां कर रही है। राजनीति में गरिमा बनाए रखना चाहिए। मैं इसकी निंदा करता हूं।"
विज्ञापन
"जिस तरह से राज बब्बर ने मोदी जी की मां की तुलना रूपया से डॉलर की तुलना के साथ की है उस से उनकी मानसिकता दिखती है"। रूपाणी ने आगे कहा कि "राज बब्बर को इस बयान को लेकर तुरंत माफी मांगनी चाहिए"। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी गुरुवार को अपनी एक चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
इंदौर में एक रैली के दौरान राज बब्बर ने कहा कि जब वो (पीएम मोदी) कहते थे कि डॉलर के सामने रुपये इतना गिर गया कि उस वक्त के पीएम की उमर बता कर कहते थे कि उनकी उम्र के करीब जा रहा रहा है। आज रुपया आपकी पूज्यनीय माताजी की उमर के करीब नीचे गिरना शुरू हो गया है। राज बब्बर के इस बयान के बाद कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
Congress is stooping low, below its dignity & making nasty comments. One should maintain dignity in politics. I condemn this. Comparing RupeeVSDollar to the age of Modi ji's mother shows his (Raj Babbar) mentality. He should immediately issue an apology: Gujarat CM Vijay Rupani pic.twitter.com/Ctk3Ulehgu
— ANI (@ANI) November 23, 2018