{"_id":"60d4d3048ebc3e2d4654746f","slug":"companies-to-be-allowed-to-hold-extraordinary-general-meeting-through-video-conferencing-till-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कंपनियों को दिसंबर तक असाधारण आम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: कंपनियों को दिसंबर तक असाधारण आम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करने की अनुमति
Fri, 25 Jun 2021 12:20 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:20 AM IST
सार
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के बीच बढ़ाई समय सीमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी अपनी असाधारण आम बैठक (ईजीएम) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिये इस साल के अंत तक कर सकते हैं। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के बीच यह समय सीमा बढ़ाई है। अबतक मंत्रालय ने इस साल 30 जून इस प्रकार की छूट दी थी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बुधवार को एक परिपत्र में कहा कि 'विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि कंपनियों को 31 दिसंबर, 2021 तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिये ईजीएम आयोजित करने या डाक मतपत्र के माध्यम से विषयों पर निर्णय करने की अनुमति दी जाए।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महामारी के मद्देनजर पिछले साल अप्रैल में पहली बार ईजीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यम से आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। बाद में, इस छूट को बार-बार बढ़ाया गया।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में मंत्रालय ने कहा था कि कंपनियों के निदेशक मंडल वित्तीय ब्योरा और विलय-अधिग्रहण समेत अन्य मामलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य दृश्य -श्रव्य माध्यमों से मंजूरी दे सकते हैं।