फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Communal organically in Agra after the death of a Dalit youth

आगरा में दलित युवक की मौत के बाद सांप्रदायिक बवाल

Tue, 14 Feb 2017 07:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 14 Feb 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
Communal organically in Agra after the death of a Dalit youth
सांकेतिक चित्र

शहर के नामनेर में शराब के ठेके पर सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे दलित युवक सोनू (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अफवाह यह फैली कि उसे दूसरे समुदाय के युवकों ने पीट पीटकर मार डाला है। इसके चलते गुस्से में आए 30-40 युवकों ने पहले ठेकेपर पथराव किया, इसके बाद ईदगाह मैदान में आगजनी और तोड़फोड़ कर डाली। दो दुकानें आग के हवाले कर दी गई। छह गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और घरों में पत्थर फेंके गए। पुलिस पहुंचने से पहले बलवाई भाग निकले। तनाव के चलते बाद में पूरा इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


पास के ही मोहनपुरा का रहने वाला जूता कारीगर सोनू नामनेर के देसी शराब के ठेके पर शराब पीने के लिए गया था। वहां पर ईदगाह के कुछ युवक पहले से खड़े थी। तभी सोनू की हालत अचानक बिगड़ी। इसकी सूचना पर उसका भाई दीपक बस्ती के लोगों के साथ पहुंचा। वहां उसका शव पड़ा था। सिर से खून निकल रहा था। वे लोग शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान अफवाह फैल गई । इस पर 30-40 युवक इकट्ठा होकर ईदगाह मैदान पहुंच गए। यहां शाही मस्जिद मैदान में स्थित मुर्गा मण्डी में पथराव किया। युनुस के टैंट हाउस और हाफिज खुर्शीद के हलाल चिकन व फिशर हाउस में आग लगा दी। पास ख़ड़ी आसिफ की स्विफ्ट, इरफान की सेंट्रो, युनुस की दो बाइकों में तोड़फोड़ की। अंसार की वैन में आग लगा दी। पूरे इलाके में तनाव फैल गया। उधर पुलिस सोनू के घर पहुंची तो वहां उसका शव नहीं उठाने दिया गया। पुलिस ने बडी़ मुश्किल से शव छीनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि सोनू की मौत मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई है। कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर बवाल किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नामनेर से ईदगाह तक कई दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बलवाइयों की पहचान के लिए पुलिस इनकी फुटेज निकलवा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बलवाइयों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। रात में ही खुफिया पुलिस की टीम भी ईदगाह में लगा दी गई। इस मामले को इसलिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि यहां पहले भी बवाल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed