फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   comedian tweeted ivanka was in india for Aadhaar card then UIDAI gives response

कॉमेडियन का ट्वीट- आधार बनवाने भारत आई थीं इवांका, UIDAI ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 02 Dec 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
comedian tweeted ivanka was in india for Aadhaar card then UIDAI gives response

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) 2017  में शामिल होने के लिए भारत पहुंची थीं। दो दिन के दौरे पर भारत आईं इवांका का जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन उन्हें लेकर ट्विटर पर मजाक भी उड़ाने के कई मामले सामने आए।

विज्ञापन


कॉमेडियन जॉस कोवाको की एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसे ट्विटर पर करीब 2 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट भी किया गया। दरअसल, एडिट की गई वीडियो में दिखाया गया है कि इवांका भारत आधार बनवाने के लिए आई थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन


कोवाको ने वीडियो के साथ लिखा कि ब्रेकिंग: एक्सक्लूसिव: पेड मीडिया आपकों यह नहीं दिखाएगा कि इवांका भारत अपना आधार कार्ड लेने के लिए आई थी। इसके बाद वीडियो वायरल हो गई और ट्वीट पर ट्वीट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: PM और इवांका की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल की CCTV फुटेज चैनल्स पर हुई लाइव


दिलचस्प बात है कि ट्रोल हो रहे ट्वीट वॉर में आधार का आधिकारिक अकाउंट भी कूद गया। आधार विभाग की ओर से कहां गया कि इवांका भारत की नागरिक नहीं हैं इसलिए उन्हें आधार की सुविधा नहीं दी गई। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप ने मंगलवार की शाम मशहूर फलकनुमा पैलेस में रात्रिभोज किया। विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) 2017 के मौके पर रात्रिभोज का आयोजन केंद्र सरकार ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed