फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Combing operation started to recover weapons in Manipur huge quantity of arms and ammunition recovered

Manipur: हथियारों की बरामदगी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

Tue, 10 Oct 2023 03:20 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 10 Oct 2023 03:20 AM IST
सार

हिंसा के दौरान पुलिस के हथियार और गोला-बारूद को उपद्रवियों ने लूट लिया था। उन्होंने कहा, आज से हथियारों की बरामदगी के लिए सोमवार से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू की गई है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक कि हथियार बरामद नहीं कर लिए जाते।

विज्ञापन
Combing operation started to recover weapons in Manipur huge quantity of arms and ammunition recovered
Manipur Police - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने सोमवार को कहा है कि राज्य में हिंसा के दौरान लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए सोमवार से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हथियार बरामद कर नहीं लिए जाते। उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की थी, अब उसकी मियाद पूरी हो गई है। हालांकि, काफी संख्या में हथियार हमें मिले भी हैं, लेकिन अभी लूटे गए सभी हथियार नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

सिंह ने कहा, कई बार अपील की जा चुकी है। हिंसा के दौरान पुलिस के हथियार और गोला-बारूद को उपद्रवियों ने लूट लिया था। उन्होंने कहा, आज से हथियारों की बरामदगी के लिए सोमवार से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू की गई है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक कि हथियार बरामद नहीं कर लिए जाते। उन्होंने कहा, जो हथियार लूटे गए हैं, उनमें बहुत ही अत्याधुनिक हथियार लूटे गए हैं। यह अगर लोगों के बीच में रहते हैं तो यह अच्छी बात नहीं है। उन हथियारों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यह ऑपरेशन चुराचांदपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबाल जिले में शुरू की गई। इस दौरान 11 अत्याधुनिक हथियार, दो किलो गन पाउडर, मोटार्र, ग्रेनेड, दो रेडियो शेट्स, कुछ वीपी जैकेट और यूनिफर्म बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed