फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Collegium clears 4 names for elevation as supreme court judges

सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिलेंगे चार नए जज, कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर बनी सहमति

Tue, 30 Oct 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Collegium clears 4 names for elevation as supreme court judges
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

देश के सर्वोच्च न्यायालय को जल्द ही चार नए जज मिलेंगे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की एक बैठक हुई, जिसमें हाईकोर्ट के चार जजों जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी, जस्टिस हेमंत गुप्ता, जस्टिस एम. आर. शाह और जस्टिस अजय रस्तोगी को पदोन्नति देने पर सहमति बन गई। 

विज्ञापन


अब प्रक्रिया के तहत इनका वारंट जारी किया जाएगा। फिर इन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। कॉलेजियम कार्यवाही के जानकारों के मुताबिक, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुभाष रेड्डी, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. आर. शाह और त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय रस्तोगी की पदोन्नति की सिफारिश सर्वसम्मति से गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस साल के अंत तक दो जजों की सीटें खाली हो रही हैं। जस्टिस कुरियन जोसेफ अगले महीने नवंबर में और जस्टिस एम. बी. लोकुर दिसंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा जस्टिस ए. के. सीकरी भी अगले साल मार्च में रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या घटकर 21 हो जाएगी, लेकिन चार नए जजों के आने के बाद ये संख्या फिर से बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 31 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी भी सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या कम है। इससे पहले अगस्त महीने में ही सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरण और जस्टिस के. एम. जोसेफ को नियुक्त किया गया था। 

कौन हैं सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाले ये चारों जज 

जस्टिस सुभाष रेड्डी 

तेलंगाना के मेडक जिले के रहने वाले जस्टिस सुभाष रेड्डी किसानों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के रूप में की थी। साल 2002 में उन्हें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वो साल 2016 तक हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे। फिलहाल वो गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।  

जस्टिस हेमंत गुप्ता 

साल 2002 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल थे। उन्हें 2016 में पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। 18 मार्च, 2017 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नियुक्ति से पहले न्यायमूर्ति गुप्ता पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। 

जस्टिस एम. आर. शाह 

जस्टिस एम. आर. शाह साल 2004 में न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने से पहले गुजरात उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस किया करते थे। इसी साल अगस्त महीने में उन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।  

जस्टिस अजय रस्तोगी 

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को साल 2004 में राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वो राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्हें इसी साल मार्च महीने में त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed