फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   college student suffered a heart attack while delivering a speech at an event in Maharashtra

कैमरे में कैद हुई मौत: कॉलेज में हंसते-हंसते भाषण दे रही थी वर्षा, अचानक गिरी और हो गई मौत; Video

Sun, 06 Apr 2025 09:40 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 09:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र के धारशिव में विदाई समारोह में भाषण दे रही एक लड़की की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़की मंच पर भाषण देते समय गिरी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
college student suffered a heart attack while delivering a speech at an event in Maharashtra
कॉलेज में भाषण देते समय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब- फेसबुक

विस्तार

देश में हार्ट-अटैक से अचानक होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक अचानक हार्ट अटैक से होने मौत की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। जहां एक कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा अचानक गिरी और उसकी मौत हो गई। यह घटना धाराशिव के परंडा तालुका के महर्षि गुरुवर्य आरजी शिंदे महाविद्यालय में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मंच पर भाषण देने के दौरान घटना
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लड़की मंच पर भाषण के दौरान हंसते हुए दिख रही है, इसके बाद वह अचानक गिर जाती है। इसके वहां मौजूद लोग उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाते  है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय वर्षा खराट के तौर पर हुई है, जो कॉलेज की छात्रा थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  इंजीनियर आसमां का कत्ल: गला रेता...हथौड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, इसलिए पत्नी को मार डाला; कातिल पति का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण के दौरान चुटकुले सुना रही थी वर्षा
ये घटना दोपहर करीब 12:30 के आसपास की बताई जा रही है। इस दौरान वर्षा मंच पर करीब दो मिनट ही बोल पाई थी, वह अपने भाषण के दौरान चुटकले भी सुना रही थी। अचानक से वह गिर जाती है। जिसे देखकर कॉलेज के अध्यापक और वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। इसके तुरंत बाद वर्षा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया।


घटना का पूरा वीडियो:



बचपन में हुई थी हार्ट सजरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा बीएससी तृतीय साल की छात्रा थी। वो नाडी सोलापुर जिले के माधा तालुका में परांड्या से सटे एक गांव की रहने वाली थी। वहीं उसके परिजनों ने बताया कि वर्षा को बचपन में हृदय रोग था और सात साल पहले ही उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, वह अपनी बीमारी की दवाएं भी ले रही थी।

UP: इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने खुद के सिर में मारी गोली, क्राइम ब्रांच में थे तैनात; चार महीने से थे छुट्टी पर

कई जगहों पर हुई ऐसी घटनाएं
इससे पहले यूपी के बरेली में एक मैरेज हॉल में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे शख्स को नाचते समय अचानक गिरा और इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के मालवा जिले में एक चलती बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक और ईंटों के ढेर से टकरा गई, जिसमें कई यात्री और स्थानीय लोग भी घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed