{"_id":"66f7fb2963996d732601c394","slug":"coldplay-concert-bjp-leader-ram-kadam-says-we-will-not-allow-any-black-marketing-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coldplay Concert: टिकटों की कालाबाजारी पर सियासत शुरू, BJP नेता ने पैसा कमाने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coldplay Concert: टिकटों की कालाबाजारी पर सियासत शुरू, BJP नेता ने पैसा कमाने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया
Sat, 28 Sep 2024 06:18 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:18 PM IST
सार
Coldplay Concert: बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि, जो भी इस मामले में शामिल हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा। हम राज्य में कालाबाजारी की इजाजत नहीं देंगे। कदम ने आगे कहा कि, यह पैसा कमाने की एक सुनियोजित साजिश है।
विज्ञापन
कोल्डप्ले टिकट विवाद पर भाजपा नेता राम कदम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की टिकटों की कथित कालाबाजारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉन्सर्ट से संबंधित टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू कर दी है। टिकटों की कथित कालाबाजारी को लेकर बुक माय शो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मुंबई पुलिस द्वारा समन भेजे गया है। इस पूरे विवाद पर अब भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने कहा है कि पार्टी महाराष्ट्र में किसी भी तरह की कालाबाजारी की इजाजत नहीं देगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।
'ये सुनियोजित साजिश है'
बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि, जो भी इस मामले में शामिल हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा। हम राज्य में कालाबाजारी की इजाजत नहीं देंगे। कदम ने आगे कहा कि, यह पैसा कमाने की एक सुनियोजित साजिश है। आयोजक और टिकट बेचने वाली कंपनी सभी इस साजिश में शामिल हैं। यह कैसे संभव है कि सभी टिकटें बमुश्किल एक मिनट में बिक गईं? मुंबई पुलिस जल्द ही इस सबका भंडाफोड़ करेगी और साजिश का मुखिया जेल में होगा।
'दोषियों को दी जाएगी सजा'
भाजपा नेता ने कहा कि, यह उद्धव ठाकरे की सरकार नहीं है। यह एकनाथ शिंदे की सरकार है और दोषियों को सजा मिलेगी। जिन लोगों ने पैसे दिए हैं, वे निश्चित रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, यह सब टिकट ब्लैक में बेचने के लिए किया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुक माय शो की मूल कंपनी बिग ट्री एंटरटेनमेंट के सीईओ आशीष हेमराजानी और कंपनी के तकनीकी प्रमुख को कोल्डप्ले कॉन्सर्ट टिकटों की कथित ब्लैक मार्केट बिक्री की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। दोनों को शनिवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वकील की शिकायत पर समन भेजा गया
यह समन अधिवक्ता अमित व्यास द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भेजा गया है। जिसमें टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर 19 से 21 जनवरी 2025 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया गया है। व्यास के अनुसार जिन टिकटों की कीमत मूल रूप से 2,500 रुपये थी। उन्हें तीसरे पक्ष और प्रभावशाली लोगों द्वारा 3 लाख रुपये तक में बेचा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बुक माय शो ने जनता और कोल्डप्ले के प्रशंसकों को धोखा दिया है। वकील ने धोखाधड़ी के आरोपों में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन