फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold weather persists in Punjab, Haryana; fog enveloped many places, News in hindi

IMD: पंजाब, हरियाणा में ठंड बरकरार, कई जगहों पर छाया रहा कोहरा; इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Sun, 19 Jan 2025 04:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

देश के कई हिस्सों में ठंड से आमजन का बुरा हाल है, वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान काफी कम देखने को मिल रहा है। जबकि मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Cold weather persists in Punjab, Haryana; fog enveloped many places, News in hindi
देश के इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में ठंड का सितम बरकरार है, वहीं मौसम विभाग की तरफ कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और दोनों राज्यों में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


पंजाब के शहरों में कैसा रहा तापमान?
मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद गुरदासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ और हरियाणा में ऐसा रहा मौसम
मौसम अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फरीदाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि, 'दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 और 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना और बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed