फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cold wave hits north India, trains delayed

शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, घने कोहरे ने रोकी 103 ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 26 Dec 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
cold wave hits north India, trains delayed
- फोटो : PTI

कश्मीर से लेकर लखनऊ तक समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ चुका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां मौसम की पहली बर्फबारी के साथ ‘सफेद क्रिसमस’ का आगाज हुआ वहीं लखनऊ का न्यूनतम तापमान पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में बारिश के कारण पारा सामान्य से नीचे आ गया। कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 103 ट्रेनें लेट रहीं जबकि 27 ट्रेनों की समय सारिणी परिवर्तित की गई। 

विज्ञापन


हिमाचल में क्रिसमस का आगाज शिमला और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के बाद बारिश की फुहारों से हुआ। वहीं कुफरी, फागू और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल में क्रिसमस के मौके पर 25 साल बाद पहली बार बर्फबारी हुई है। किन्नौर के कल्पा में 7 सेमी बर्फबारी हुई जबकि कुफरी और नारकंडा में हिमपात से क्रमश: 2 सेमी और 5 सेमी बर्फ की चादर बिछ गई। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, हर की दून, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री धाम में भी बारिश के साथ मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। चमोली जिले के कई गांव बर्फ से ढंक गए हैं। इससे बुग्यालों पर जाने वाले तीन दर्जन से अधिक पर्यटक लोहाजंग से आगे नहीं जा सके। गैरोली-वैदनी-बगुवावासा-रूपकुंड और आयजन टॉप में भी दो फुट तक बर्फबारी की सूचना है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री में आठ से नौ इंच तक की बर्फ  गिरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊंचे पर्वतीय इलाके बर्फ से ढंक गए हैं। जम्मू संभाग के नत्थाटाप, बसंतगढ़, बिलावर, भद्रवाह, किश्तवाड़, सियोजधार, भद्रवाह, बनी के पर्वतीय इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। नए साल से पूर्व हुए बर्फबारी से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

कठुआ के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हुई है। कारगिल माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इसके बाद माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। गुलमर्ग में तापमान माइनस 4.6 और कुपवाड़ा में माइनस 4.5 रहा। श्रीनगर में तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र रविवार दोपहर तक हल्के कोहरे में ढंका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री से लुढ़कते हुए 15.4 डिग्री तक पहुंच गया। पारे की गिरावट और कुहासे के कारण दिल्ली से 103 ट्रेनें लेट चल रही हैं जकि 27 अन्य ट्रेनों के निर्धारित समय में परिवर्तन किया गया है। हालांकि यहां से उड़ान भरने वाले विमानों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। 

28 के बाद और बढेगी ठंड, फसलों को फायदा

cold wave hits north India, trains delayed

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राज सिंह के अनुसार 28 दिसंबर के बाद भारत में पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके बाद चक्रवाती हवाएं भूमध्य सागर से उठकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होते हुए उत्तर भारत में प्रवेश करेंगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की तरफ बर्फबारी होगी। इसके बाद हरियाणा और पंजाब आदि प्रदेशों में ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले तीन दिन में कई जगह बूंदाबांदी हो सकती है।

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह मौसम सरसों, गेहूं व सब्जियां उगाने वाले किसानों के लिए बेहद अनुकूल है। धुंध इन फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। तापमान में गिरावट के चलते इस दौरान गेहूं, सरसों, सब्जी और फलदार फसलों की सीमित सिंचाई लाभकारी रहेगी। न्यूनतम तापमान अधिक नीचे जाता है तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। 

यूपी में लखनऊ सबसे ठंडा
उत्तर प्रदेश में लखनऊ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया। इसके साथ ही कानपुर में 7.9, फुर्सतगंज में 7.2, हमीरपुर में 8.2, शाहजहांपुर में 8.9, नजीबाबाद में 9, और मेरठ में 9.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर दिन में धूप भी निकली।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed