फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cogress Leader Veerappa Moily says Rahul Gandhi will not be Congress President

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने की एक फीसदी भी संभावना नहीं : मोइली

Fri, 28 Jun 2019 06:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 28 Jun 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Cogress Leader Veerappa Moily says Rahul Gandhi will not be Congress President
वीरप्पा मोइली (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहे की एक फीसदी भी संभावना नहीं है। दरअसल, राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। इस बारे में जब मोइली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि राहुल के फिर से पार्टी की जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। किसी अन्य नाम पर विचार करने से पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) निश्चित रूप से बैठक करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सीडब्ल्यूसी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करती, अटकलें और बयान ऐसे ही चलते रहेंगे। मोइली ने कुछ कांग्रेसी नेताओं की उस अपील पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें गांधी से बहन प्रियंका को अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं इंतजार करूंगा कि सीडब्ल्यूसी आगे कोई उचित कदम उठाए। गौरतलब है कि मोइली ने पिछले सप्ताह कहा था कि लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस को ‘बड़ी सर्जरी’ की जरूरत है। 

विज्ञापन

हार के बाद की थी इस्तीफे की पेशकश : कमलनाथ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया। कमलनाथ ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली। मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने इस्तीफे की पेशकश की थी। 

कमलनाथ ने कहा था कि बाकी नेताओं के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed