{"_id":"626ff9e7d678be37c87d2406","slug":"cocaine-worth-rs-80-crore-seized-from-two-passengers-in-hyderabad-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों पर कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों के पास से बरामद हुई आठ किलो कोकीन, 80 करोड़ रुपये है कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तस्करों पर कार्रवाई: हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों के पास से बरामद हुई आठ किलो कोकीन, 80 करोड़ रुपये है कीमत
Mon, 02 May 2022 09:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 09:04 PM IST
सार
इन दोनों यात्रियों के पास से बरामद हुई कोकीन की ग्रे मार्केट में कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोकीन जब्त
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को डीआरआई को बड़ी सफलता मिली है। यहां डीआरआई ने कस्टम की मदद से दो यात्रियों को कोकीन की तस्करी करते हुए पकड़ा है। इन दोनों यात्रियों के पास से बरामद हुई कोकीन की ग्रे मार्केट में कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई को लेकर डीआरआई ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इसमें डीआरआई ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि दो अलग-अलग-स्लॉट में हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक मई को कोकीन की तस्करी की जाएगी। खुफिया सूचना के आधार पर कस्टम और डीआरआई ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए तस्करों से 80 करोड़ रुपये मूल्य की कुल आठ किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। अधिकारियों ने रविवार देर रात जिन दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है उसमें एक तंजानियाई नागरिक और एक अंगोला की महिला शामिल है।
विज्ञापन
डीआरआई ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि दोनों यात्री चार-चार किलो कोकीन अपने ट्रॉली बैग में छुपा कर ले जा रहे थे। यह हाल के वर्षों में हैदराबाद में डीआरआई द्वारा कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।
विज्ञापन