फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coast Guard rescues fishing boat with 11 crew members in kerala

Kerala: भारी बारिश के बीच समुद्री लहरों में 11 सदस्यों के साथ फंसी नाव आशनी, तटरक्षक बल ने बचाया

Wed, 17 Jul 2024 10:07 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 17 Jul 2024 10:07 PM IST
सार

समुद्र की निगरानी कर रहे विमान आईसीजी डोर्नियर ने 16 जुलाई की रात में एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव को लहरों में फंसा देखा। बताया गया कि कील के पास पतवार टूटने से नाव आगे नहीं बढ़ पा रही थी और भारी बारिश के चलते समुद्री लहरों में फंस गई। नाव में पानी भरने लगा।

विज्ञापन
Coast Guard rescues fishing boat with 11 crew members in kerala
भारतीय तटरक्षक बल ने नाव को बचाया। - फोटो : X / @IndiaCoastGuard

विस्तार

केरल तट के पास बुधवार को पतवार टूटने के चलते मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव आशनी समुद्री लहरों में फंस गई। इस घटना के दौरान नाव में चालक दल के 11 सदस्य सवार थे। वहीं सूचना मिलने पर तटरक्षक बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाव समेत सभी सदस्यों को बचा लिया।

विज्ञापन


समुद्री विमान आईसीजी डोर्नियर ने दी थी जानकारी
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि समुद्र की निगरानी कर रहे विमान आईसीजी डोर्नियर ने 16 जुलाई की रात में एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव को लहरों में फंसा देखा। बताया गया कि कील के पास पतवार टूटने से नाव आगे नहीं बढ़ पा रही थी और भारी बारिश के चलते समुद्री लहरों में फंस गई। नाव में पानी भरने लगा। नाव में सवार चालक दल के 11 सदस्यों के लिए जान का खतरा पैदा हो गया था। चालक दल के सदस्यों से नाव में भरे पानी को कम करने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया अभियान 
इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने एक समुद्री हवाई अभियान चलाया। बारिश और खराब मौसम के बीच तटरक्षक बल ने कोच्चि से 80 समुद्री मील दूर फंसी भारतीय नाव आशनी को बचा लिया। वहीं तटरक्षक बल ने समुद्र में गश्त कर रहे आईसीजी जहाज सक्षम को नाव की सहायता के लिए भेजा। अभियान के दौरान तटरक्षक बल की टीम नाव पर चढ़ गई और पानी को कम किया। इसके साथ ही नाव के चालक दल के सदस्यों का हेलीकॉप्टर और आईसीजी जहाज से रेस्क्यू किया गया। तटरक्षक बल ने जानकारी दी कि अभियान के बाद नाव को मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed