{"_id":"6849c9122a0c9b2d65009f57","slug":"coast-guard-rescue-operation-on-a-burning-ship-near-the-kerala-coast-efforts-continue-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल तट के पास जलते जहाज पर कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन, बड़ा समुद्री खतरा टालने की कोशिश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल तट के पास जलते जहाज पर कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन, बड़ा समुद्री खतरा टालने की कोशिश जारी
Wed, 11 Jun 2025 11:51 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:51 PM IST
सार
केरल तट से 42 समुद्री मील दूर सिंगापुर का कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 आग की चपेट में है। हालांकि अब रेस्क्यू ऑपरेशन में कोस्ट गार्ड ने 5 विशेषज्ञों और एक डाइवर को जहाज पर उतारा ताकि उसे तट से दूर ले जाया जा सके।
केरल तट से 42 समुद्री मील दूर सिंगापुर का कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 आग की चपेट में है। हालांकि अब रेस्क्यू ऑपरेशन में कोस्ट गार्ड ने 5 विशेषज्ञों और एक डाइवर को जहाज पर उतारा ताकि उसे तट से दूर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
केरल तट पर जहाज में लगी आग, नौसेना ने बताया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केरल तट से करीब 42 समुद्री मील दूर एक सिंगापुर का कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 अब भी आग की चपेट में है। 9 जून 2025 को लगी आग के बाद से यह जहाज भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में दक्षिण-पूर्व दिशा में बहता जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 11 जून 2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पांच रेस्क्यू विशेषज्ञों और एक एयरक्रू डाइवर्स को जलते जहाज पर सफलतापूर्वक उतारा। इसका मकसद जहाज को टॉविंग (खींचकर किनारे से दूर ले जाने) के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Kerala: सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर केरल तट के पास लगी आग, 18 सदस्यों को बचाया गया; चार सदस्य अभी भी लापता
विज्ञापन
कौन-कौन है ऑपरेशन में शामिल?
जहाज एमवी वान हाई 503 में लगी आग बुझाने की तैयारी तेज हो चुकी है। जहां इस अभियान में 5 आईसीजी जहाज, 2 डोर्नियर विमान और 1 हेलीकॉप्टर लगातार इस आग को बुझाने के प्रयास में लगे हुए है। वहीं शिपिंग महानिदेशालय की ओर से भी दो जहाज मदद के लिए भेजे गए हैं। जहाज के मालिकों द्वारा नियुक्त सल्वेज (बचाव) टीम भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना से भी अतिरिक्त हवाई मदद मांगी गई है।
ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Case: सोनम की एक गलती बनी पुलिस के लिए अहम सुराग, DGP ने बताया कैसे सुलझाया हनीमून मर्डर केस?
कैसी है स्थिति?
जानकारी के अनुसार आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझी है। अगर समय रहते जहाज को तट से दूर नहीं ले जाया गया तो समुद्री पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है। इसी को देखते हुए जहाज को किनारे से हटाने के लिए टोइंग की कोशिश की जा रही है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है।