फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal scam: Supreme Court will decide the name of the judge for the trial today

कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगा ट्रायल के लिए जज का नाम

Mon, 05 Apr 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 02:38 AM IST
सार

  • कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में सामने आए कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई 2014 से लंबित है
  • सुप्रीम कोर्ट पीठ ने 15 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल कोर्ट के पांच जजों के नाम मांगे थे

विज्ञापन
Coal scam: Supreme Court will decide the name of the judge for the trial today
supreme court - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामलों का ट्रायल पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट आज विशेष जज भरत पाराशर की जगह लेने वाले नए जज का नाम तय करेगा। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में सामने आए कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई 2014 से लंबित है। 

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने किया था विशेष जज भरत पाराशर की जगह नए जज के लिए आग्रह
शीर्ष अदालत ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के एक पत्र का संज्ञान लिया था, जिसमें जज पाराशर की जगह लेने वाले किसी अन्य उचित पीठासीन न्यायिक अधिकारी को तैनात करने या नामित करने की इजाजत मांगी गई थी। जज पाराशर साल 2014 से ही कोयला घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट पीठ ने 15 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल कोर्ट के पांच जजों के नाम मांगे थे। इनमें से ही किसी एक को पाराशर की जगह तैनात किया जाना है। पीठ अब इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
शीर्ष अदालत ने 2014 में उन 214 कोयला ब्लॉक का आवंटन खारिज कर दिया था, जिन्हें केंद्र सरकार ने 1993 से 2010 के बीच आवंटित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश कई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए लिया था। साथ ही शीर्ष अदालत ने इस मामले में विशेष सीबीआई जज को मुकदमा चलाए जाने का भी आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed