{"_id":"588520c24f1c1bc77cf00a23","slug":"coal-scam-sc-verdict-likely-on-report-indicting-ex-cbi-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाला : पूर्व सीबीआई प्रमुख से जुड़ी रिपोर्ट पर SC का फैसला आज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाला : पूर्व सीबीआई प्रमुख से जुड़ी रिपोर्ट पर SC का फैसला आज
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल ब्लाक आवंटन घोटाले में सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा द्वारा जांच को प्रभावित किए जाने के मामले में समिति की रिपोर्ट पर की जाने वाली कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सोमवार को आ सकता है।
विज्ञापन
इस मामले में न्यायाधीश एमबी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को अपना फैसला सुनाने वाली है। उल्लेखनीय है कि अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पीठ को बताया था कि सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक एमएल शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने पाया कि घोटाले के कुछ चर्चित आरोपियों के साथ सिन्हा की बैठकें प्रथम दृष्टया इस बात का संकेत हैं कि जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
न्यायालय ने 12 जुलाई, 2016 को मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा था। अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की पीठ समिति की इस रिपोर्ट पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में अपना फैसला सुनाने वाली है।
विज्ञापन