फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal production by Coal India Ltd (CIL) hiked by 27.2% in April 2022 as compared to the same period in 2021  

बिजली संकट:  बढ़ती मांग के बीच अप्रैल में कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध 

Fri, 29 Apr 2022 10:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 29 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

देश के बिजलीघरों में कोयले की बढ़ती मांग के बीच सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन अप्रैल में अबतक 27 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन
Coal production by Coal India Ltd (CIL) hiked by 27.2% in April 2022 as compared to the same period in 2021  
कोयला आपूर्ति - फोटो : social media

विस्तार

देश में बिजली संकट के बीच कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कोयला उत्पादन में अप्रैल 2022 में 27.2% की वृद्धि हुई, जबकि 2021 में इसी अवधि की तुलना में और कोयला प्रेषण में 5.8% की बढ़ोतरी हुई है। सीआईएल में कोयला स्टॉक 56.7 मीट्रिक टन और एससीसीएल में 4.3 मीट्रिक टन है। इस तरह कोयला कंपनियों के पास पर्याप्त कोयला स्टॉक उपलब्ध है।  

विज्ञापन


देश के बिजलीघरों में कोयले की बढ़ती मांग के बीच सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन अप्रैल में अबतक 27 प्रतिशत बढ़ा है। कोल इंडिया ने 28 अप्रैल, 2022 तक 4.96 करोड़ टन कोयला का उत्पादन किया है। पूरे माह के दौरान 5.3 करोड़ टन कोयले के उत्पादन की उम्मीद है।
विज्ञापन


अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे अच्छा कोयला उत्पादन की संभावना 
सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ साल के इसी महीने की तुलना में अप्रैल 2022 में अब तक का सबसे अच्छा कोयले का उत्पादन होने की संभावना है। अप्रैल 2021 में 4.19 करोड़ टन उत्पादन के मुकाबले चालू माह में 28 अप्रैल तक कोयले का उत्पादन 4.96 करोड़ टन पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल इंडिया उत्पादन बढ़ाने के साथ रेलवे के सहयोग से बिजली संयंत्रों को अधिक ईंधन की आपूर्ति के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सूत्रों ने कहा कि अप्रैल में रेलवे रैक लदान पहले से ही सात प्रतिशत अधिक है। 28 अप्रैल तक कोयले की आपूर्ति 5.36 करोड़ टन थी जबकि अप्रैल 2021 में यह 5.41 करोड़ टन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed