{"_id":"5bf27d1fbdec2269b5184362","slug":"coal-india-recruited-five-independent-directors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल इंडिया ने पांच स्वतंत्र निदेशको को दोबारा नियुक्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोल इंडिया ने पांच स्वतंत्र निदेशको को दोबारा नियुक्त किया
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
कोल इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्षेत्र की कोयला कंपनी कोल इंडिया लि. के निदेशक मंडल के पांच स्वतंत्र निदेशकों को निदेशक मंडल में दोबारा स्थान दिया गया है। इनमें लोरेटा एम वास, विनोद जैन, डीसी पाणिग्रही, खनीन्द्र पाठक, एस बी अग्निहोत्री के नाम शामिल हैं।
कंपनी ने सोमवार को कहा कि कोयला मंत्रालय ने इन सदस्यों को 17 नवंबर, 2018 से और एक साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नामित किया है। इस बारे में किसी अन्य आदेश से उनका कार्यकाल इससे पहले भी समाप्त किया जा सकता है।
इससे पहले इन्हें 17 नवंबर, 2015 को तीन साल के लिए कोल इंडिया में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया था और यह कार्यकाल गत 16 नवंबर खत्म हो गया था।
इनकी पुनर्नियुक्ति के साथ कंपनी में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या सात हो गयी है। देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत है।