फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal Crisis: Power crisis may deepen in June, Center asked to import coal

Coal Crisis : जून में गहरा सकता है बिजली संकट, केंद्र ने कोयला आयात करने के लिए कहा

Wed, 25 May 2022 06:22 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 25 May 2022 06:22 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सरकारी बिजली संयंत्रों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने 15 जून से ईंधन में मिलाने के लिए कोयला आयात नहीं किया तो घरेलू कोयले की आपूर्ति में कमी कर दी जाएगी। ऐसे संयंत्र जो बाहर से कोयला आयात करेंगे उन्हें कोयला कंपनियां उपलब्ध होने पर ज्यादा कोयला भेजेंगी ताकि उनके पास ईंधन का पर्याप्त भंडार हो सके।

विज्ञापन
Coal Crisis: Power crisis may deepen in June, Center asked to import coal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को बता दिया है कि जून में लक्ष्य से 11.1 फीसदी कम घरेलू कोयले की आपूर्ति होगी। कुछ संयंत्रों को सलाह दी गई है कि वे बिजली की ऊंची मांग को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करें। ऊर्जा मंत्रालय ने एक आंतरिक मेमो में संयंत्रों को यह सलाह दी है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय ने जून में कुल कोयला आपूर्ति का लक्ष्य 633 लाख टन से घटाकर 562 लाख टन कर दिया है। सरकारी कोयला कंपनियों कोल इंडिया व सिंगरेनी कोयलियरीज ने जून में कुल 474.5 लाख टन कोयला आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है जो कि पहले के लक्ष्य 523 लाख टन से 9.3 फीसदी कम है।
विज्ञापन


एक जून से उपलब्ध कोयले का आवंटन बिजली कंपनियों को इसी अनुपात में किया जाएगा। मंत्रालय ने 24 मई के मेमो में कहा है कि शेष आवश्यकता की पूर्ति आयातित और सुरक्षित कोयला खदानों से वास्तविकता पर आधारित खनन से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले 38 साल में सबसे अधिक बिजली मांग को पूरा करने के लिए कोयला आयात को शून्य पर लाने संबंधी नीति को इस साल बदल दिया था। यही नहीं आयातित कोयला संयंत्रों को चलाने और बंद पड़ी कोयला खानों को फिर से खोलने का फैसला भी किया था।


16.2% आयात लक्ष्य बढ़ाकर 48.9 लाख टन किया

  • घरेलू कोयले में मिलाने के लिए जून का कोयला आयात लक्ष्य सरकार ने 16.2% बढ़ाकर 48.9 लाख टन कर दिया है।
  • ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि कोयले का कम आयात घरेलू कोयला आपूर्ति पर दबाव बना रहा है और बिजली संयंत्रों के लिए ईंधन में कमी का कारण बन रहा है।

आयात करने वाले संयंत्रों को यह लाभ
केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सरकारी बिजली संयंत्रों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने 15 जून से ईंधन में मिलाने के लिए कोयला आयात नहीं किया तो घरेलू कोयले की आपूर्ति में कमी कर दी जाएगी। ऐसे संयंत्र जो बाहर से कोयला आयात करेंगे उन्हें कोयला कंपनियां उपलब्ध होने पर ज्यादा कोयला भेजेंगी ताकि उनके पास ईंधन का पर्याप्त भंडार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed