फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coaching institute duped JEE students another matter case registered against several for attacking police team

Maharashtra: कोचिंग संस्थान ने JEE छात्रों से तीन करोड़ ठगे; 20 पर पुलिस टीम पर हमला और दंगा करने का केस दर्ज

Tue, 07 Jan 2025 07:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) संदीप चव्हाण ने कहा कि जब छात्रों ने पैसे वापस करने और कक्षाएं न लगाने का कारण जानने के लिए उनसे संपर्क किया तो एफआईआर में नामित आरोपियों ने उन्हें धमकी दी।

विज्ञापन
Coaching institute duped JEE students another matter case registered against several for attacking police team
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे छात्रों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कोचिंग संस्थान के आठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। तीनों छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया। संस्थान ने जनवरी 2024 से जेईई के छात्रों से तीन करोड़ 20 लाख रुपये तक की ठगी की। छात्रों ने शिकायत में बताया कि पैसे जमा होने के बाद अचानक क्लासेस बंद कर दी गईं। उन्होंने आरोपियों पर पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बता दें कि जेईई विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन


संस्थान ने छात्रों से अलग-अलग बैंक खातों में फीस जमा करने के लिए कहा। सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) संदीप चव्हाण ने कहा, "जब छात्रों ने पैसे वापस करने और कक्षाएं न लगाने का कारण जानने के लिए उनसे संपर्क किया तो एफआईआर में नामित आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। अबतक 80 पीड़ितों की पहचान की गई है, लेकिन आंकड़ों में वृद्धि होने की उम्मीद है।" संस्थान की ठाणे, मुंबई और दिल्ली की शाखाओं के अधिकारियों को अपराधी के रूप में नामित किया गया है। 
विज्ञापन


ठाणें में 20 पर पुलिस टीम पर हमला और दंगा करने का केस दर्ज
ठाणे में एक पुलिस की टीम पर हमला करने के आरोप में एक रेस्तरां के मालिक और कर्मचारियों समेत 20 लोगों के खिलाफ दंगे का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पांच जनवरी की आधी रात के बाद घटी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम निरीक्षण के उद्देश्य से स्काईलाइन रेस्तरां पहुंचे, लेकिन रेस्तरां के मालिक और स्टाफ उन्हें अंदर जाने से रोकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "मामला इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी ने एक पुलिस कर्मी पर माइक्रोफोन रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उसके सीने पर चोटें आईं। उसने अन्य पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया। एक पुलिस अधिकारी का मोबाइल फोन भी छीन लिया।" उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों में सेकुछ की पहचान रेस्तरां मालिक हर्ष भानुशाली और स्टाफ सदस्य गोपाल मुलानी, कृष्णा गुटा और दीपक माइट के रूप में की गई है।वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed