फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Gorakhpur visit after BRD Medical College tragedy 

गोरखपुर: बच्चों की मौत पर भावुक हुए योगी, कहा- दोषी नहीं बचेंगे, होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 13 Aug 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: मोहित
amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Sun, 13 Aug 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Gorakhpur visit after BRD Medical College tragedy 

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लापरवाही की इन मौतों पर बड़ी कार्रवाई होगी, दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इस घटना पर केंद्र ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इंसेफलाइटिस को लेकर हमने समय-समय पर चर्चा की है, मैंने यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है। इस बीमारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई करनी होगी। पीएम ने डॉक्टरों की टीम भी गोरखपुर भेजी है। इस पूरी घटना की जांच जरूरी है। इस मामले की पूरी जांच होगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से 32 बच्चों की मौत हो गई। पिछले 7 दिनों में मौत का आंकड़ा 60 के पार पहुंच चुका है। सीएम योगी खुद तीन दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई।

पढ़ें:- भीतर घुट रही थी सांसें, बाहर टूट रही थी आस, गोरखपुर हादसे से जुड़ी बड़ी बातें


गोरखपुर ‘मौत कांड’ की होगी मजिस्ट्रेट जांच: योगी

बता दें कि सीएम योगी ने गोरखपुर 'मौतकांड' के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं। मरने वाले बच्चों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए योगी ने कहा था कि दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। ऑक्सीजन सप्लायर की भूमिका की भी जांच होगी।

पढ़ें:- गोरखपुर में 63 मौतों पर PM की नजरें, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने CM योगी से की बात

ऑक्सीजन सप्लाई की कमी से नहीं हुईं मौतें: सिद्धार्थनाथ सिंह

गोरखपुर में हुई दिल दहला देने वाली घटना पर अब यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान सामने आया है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने मौतों के आंकड़ा देते हुए कहा कि हर साल अगस्त के महीने में बच्चों की मौतें होती रही हैं और मौतें गैस सप्लाई की कमी से नहीं हुई हैं। आगे उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के वक्त किसी ने ऑक्सीजन सप्लाई का मुद्दा नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed