सीएम येदियुरप्पा को धर्मगुरु की धमकी, इस विधायक को मंत्री नहीं बनाया तो 10 एमएलए देंगे इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में श्रीशैल सारंग मठ के देशिकेंद्र स्वामी ने एक भाजपा विधायक को येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बनाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक साल के अंदर विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाता है तो उनके 10 समर्थक विधायक इस्तीफा दे देंगे।
Sarangadhara Deshikendra Swami,Seer of Srishaila Saranga mutt, in Kalaburagi: If BS Yediyurappa led government fails to induct Dattatraya Patil Revoor(BJP MLA) into the cabinet within a year then I can ask atleast 10 MLAs from BJP of the Kalyana-Karnataka region to resign. (28.2) pic.twitter.com/rZx7977lTP
— ANI (@ANI) February 29, 2020विज्ञापन
श्रीशैल सारंग मठ के देशिकेंद्र स्वामी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में गुलबर्गा के भाजपा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर को मंत्री बनाने की मांग की। स्वामी का कहना है कि यदि येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार दत्तात्रेय को मंत्री नहीं बनाती तो कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र के भाजपा के कम से कम 10 विधायक इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि 37 वर्ष के दो बार के विधायक दत्तात्रेय को अप्पूगौड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
स्वामी की इस धमकी ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि भाजपा अपने तीन साल के शेष कार्यकाल को पूरा करना चाहती है तो दत्तात्रेय को मंत्री बनाना ही होगा। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो येदियुरप्पा कम से कम 30 वर्षों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे।