{"_id":"5ffb7f238ebc3e2e3a16081b","slug":"cm-v-narayanasamy-is-demanding-the-removal-of-kiran-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुड्डुचेरी में किरण बेदी को हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री का धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुड्डुचेरी में किरण बेदी को हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री का धरना
Mon, 11 Jan 2021 03:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पुड्डुचेरी।
एजेंसी, पुड्डुचेरी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:56 AM IST
विज्ञापन
किरण बेदी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने सहयोगी नेताओं के साथ राजनिवास के बाहर तीन दिन से धरना दिया हुआ है। वे केंद्र सरकार से किरण बेदी को हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नारायणसामी ने बेदी पर कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रही हैं। प्रशासन के रोजमर्रा के कामों में भी हस्तक्षेप कर रही हैं।
विज्ञापन
बेदी यू गो, बेदी यू गो का पोस्टर लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक किरण बेदी पुड्डुचेरी छोड़कर नहीं चली जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि ऐसा दूसरी बार है, जब बेदी के खिलाफ आंदोलन में मुख्यमंत्री, उनके सहयोगी दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन