फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Siddaramaiah dk shivkumar controversy mla Basavaraju VSivaganga congress issue show cause notice

कर्नाटक: ‘दिसंबर के बाद सीएम बदलेंगे’, विधायक को इस बयान के लिए मिला कारण बताओ नोटिस; कांग्रेस हाईकमान सतर्क

Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने कर्नाटक के चन्नागिरी विधायक बसवराजु वी. शिवगंगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बयान दिया था कि दिसंबर के बाद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन
cm Siddaramaiah dk shivkumar controversy mla Basavaraju VSivaganga congress issue show cause notice
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर अपने ही विधायक के बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। राज्य अनुशासन समिति ने चन्नागिरी से विधायक बसवराजु वी. शिवगंगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, शिवगंगा ने दावा किया था कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर के बाद कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बयान से पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा फिर तेज हो गई, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ कर चुके हैं कि वह पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


शिवगंगा ने शनिवार को दावणगेरे में मीडिया से कहा था कि दिसंबर के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बयान के बाद कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई। अनुशासन समिति के समन्वयक निवेदित अल्वा ने जारी नोटिस में कहा कि विधायक के बयान ने पार्टी के भीतर भ्रम और असहज स्थिति पैदा की है। इसे पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया है।
विज्ञापन


सात दिन में जवाब देने का निर्देश
नोटिस में साफ कहा गया है कि शिवगंगा को अपने बयान पर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि बार-बार ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान देने से अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। कांग्रेस नेतृत्व ने पहले भी विधायकों को स्पष्ट हिदायत दी थी कि मुख्यमंत्री पद या नेतृत्व परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'जिन्ना से पहले सावरकर ने दिया द्वि-राष्ट्र विचार', प्रियांक खरगे ने आंबेडकर के बयान का दिया हवाला


शिवकुमार ने जताई नाराजगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी शिवगंगा के बयान को अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने कहा कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद विधायक ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "कोई भी मुख्यमंत्री पद को लेकर बात न करे। सभी विधायकों को अनुशासन का पालन करना चाहिए।" शिवकुमार ने कहा कि विधायक को नोटिस जारी होगा और पार्टी सख्त कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें- 'जब पीएम मोदी ने पूछा कि मुझे कैसे प्रशिक्षण दोगे?' CBC के पूर्व चेयरमैन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

कांग्रेस में अंदरूनी असहमति पर सवाल
शिवगंगा का बयान और उस पर पार्टी की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर कर्नाटक कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता संतुलन को लेकर पहले भी अटकलें लग चुकी हैं। अब विधायक का नया बयान इन अटकलों को और हवा देता दिख रहा है। कांग्रेस हाईकमान और राज्य नेतृत्व चाहती है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों को सार्वजनिक बहस से दूर रखा जाए, ताकि भाजपा को इसका राजनीतिक फायदा न मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed