{"_id":"6adad807b470109565055c0f","slug":"maharashtra-legislative-council-election-voting-updates-mahayuti-mva-candidates-results-2026-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार; महायुति और एमवीए की ताकत का इम्तिहान क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीटों पर 182 उम्मीदवार; महायुति और एमवीए की ताकत का इम्तिहान क्यों?
Fri, 23 Oct 2026 09:14 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:14 AM IST
सार
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर मतदान के साथ महायुति और एमवीए के बीच राजनीतिक मुकाबला तेज हो गया है। चुनाव में 182 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। कुल 10,68,072 मतदाता मतदान करेंगे। नतीजे 27 अक्तूबर को आएंगे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2,419 मतदान केंद्रों पर 10,68,072 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
किन पांच सीटों पर हो रहा है चुनाव?
यह चुनाव विधान परिषद के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, पुणे संभाग शिक्षक, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कराया जा रहा है। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए इन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं।
किन दलों के बीच है मुकाबला?
सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) पांचों सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं। वहीं, एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं। चुनाव में दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा के बागी अनिल सोले ने उम्मीदवारी वापस लेकर पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले का समर्थन किया है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, मतपत्र पर उनका नाम बना रहेगा।
विज्ञापन
पांचों सीटों पर कौन किसके सामने है?
किस सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार?
पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर 41, नागपुर स्नातक सीट पर 38, पुणे शिक्षक सीट पर 30 और अमरावती शिक्षक सीट पर 26 उम्मीदवार हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के मामले में छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट 842 केंद्रों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद पुणे स्नातक में 741, नागपुर स्नातक में 445, पुणे शिक्षक में 310 और अमरावती शिक्षक में 81 मतदान केंद्र हैं।
यह भी पढ़ें: UP MLC Chunav LIVE: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, 14.81 लाख वोटर डालेंगे वोट; बैलेट पेपर से चुनाव

- अमरावती शिक्षक सीट: मौजूदा विधान परिषद सदस्य किरण सरनाइक शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस की अदिति पोहरे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने भी यहां अपना उम्मीदवार उतारा है।
- पुणे स्नातक सीट: भाजपा ने स्मिता जाधव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनसीपी (एसपी) की हर्षदा देशमुख मैदान में हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है।
- पुणे शिक्षक सीट: भाजपा के कौस्तुभ गवड़े का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा सदस्य जयंत असगांवकर से है। शिवसेना राज्य मंत्री उदय सामंत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) सचिन सानप का समर्थन कर रही है, जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
- छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट: एनसीपी के मौजूदा सदस्य सतीश चव्हाण के सामने एनसीपी (एसपी) के प्रतापसिंह पाटिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने यहां भी उम्मीदवार उतारा है।
- नागपुर स्नातक सीट: भाजपा के सुधाकर कोहले का मुकाबला मौजूदा सदस्य अभिजीत वंजारी से है। भाजपा के बागी अनिल सोले के समर्थन वापस लेने के बावजूद उनका नाम मतपत्र पर रहेगा।