फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Sarbananda Sonowal claims BJP-led alliance will return to power in Assam

असम: सीएम सर्बानंद सोनोवाल का दावा, राज्य में दोबारा सत्ता में वापसी करेगा भाजपा गठबंधन

Thu, 08 Apr 2021 03:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 03:13 AM IST
सार

  • सोनोवाल ने कहा, हम और अधिक सीट के साथ सत्ता में वापसी करेंगे और इसका कारण पिछले पांच वर्षों में लगातार विकास के किए गए काम हैं

विज्ञापन
CM Sarbananda Sonowal claims BJP-led alliance will return to power in Assam
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal

विस्तार

असम में मंगलवार को तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा गठबंधन के दोबारा सत्ता में आने का विश्वास जताया। सोनोवाल ने कहा कि तीन चरणों का शांतिपूर्ण मतदान यह दर्शाता है कि दशकों की हिंसा और उग्रवाद के बावजूद सरकार शांतिपूर्ण चुनाव आयोजित करने में सफल रही।

विज्ञापन


सोनोवाल ने कहा, हम और अधिक सीट के साथ सत्ता में वापसी करेंगे और इसका कारण पिछले पांच वर्षों में लगातार विकास के किए गए काम हैं। असम में तीन चरणों में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को मतदान हुए। सोनावाल ने कहा कि मतदान में लोगों के उत्साह ने भारत की समावेशी लोकतंत्र पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


सोनोवाल ने असम की जनता के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों का आभार जताया। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। बता दें, असम में पहले और दूसरे चरण में 73 फीसदी और तीसरे चरण में 79 फीसदी मत पड़े।  भाजपा ने यहां असम गण परिषद और यूपीपीएल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद जवानों के घर गए सोनोवाल
छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह हुए नक्सली हमले में असम के भी दो जवान शहीद हो गए थे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल बुधवार को शहीद जवान दिलीप कुमार दास और कांस्टेबल बाबुल राभा के घर गए और उनके परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed