फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM pinarayi vijayan takes dig at EAMs Kerala tour Jaishankar hits back

Kerala: सीएम विजयन ने जयशंकर के केरल दौरे पर कसा तंज, विदेश मंत्री ने ऐसे किया पलटवार

Tue, 12 Jul 2022 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Jul 2022 10:00 PM IST
सार

विजयन की ओर से आलोचना के कुछ ही घंटों के बाद विदेश मत्री ने कहा कि अगर ग्राउंड पर जो हो रहा है, उस पर अच्छी समझ हासिल करना राजनीति से प्रेरित है तो मुझे लगता है कि मेरी और उनकी राजनीतिक प्रेरणा अलग-अलग हो सकती है। 

विज्ञापन
CM pinarayi vijayan takes dig at EAMs Kerala tour Jaishankar hits back
विदेश मंत्री एस.जयशंकर और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उनके तीन दिवसीय केरल दौरे पर तंज कसा गया था। जयशंकर ने कहा कि लोगों को इतना असुरक्षित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


विजयन की ओर से आलोचना के कुछ ही घंटों के बाद विदेश मत्री ने कहा कि अगर ग्राउंड पर जो हो रहा है, उस पर अच्छी समझ हासिल करना राजनीति से प्रेरित है तो मुझे लगता है कि मेरी और उनकी राजनीतिक प्रेरणा अलग-अलग हो सकती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनराई विजय ने क्या कहा था?
मुख्यमंत्री विजयन ने मंगलवार को एस. जयशंकर के राज्य के दौरे पर तंज कसा था। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा था कि यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान खासतौर पर विदेश मंत्री द्वारा हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर निर्माणाधीन कझाकुट्टम फ्लाईओवर का निरीक्षण किए जाने की घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के पीछे 'चेथोविकारम' (असली मंशा) को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। 

केवल फ्लाइओवर का जायजा लेने के लिए नहीं था दौरा: विजयन
केरल के मुख्यमंत्री ने कहा था, जब यह कहा जाता है कि एक मंत्री, जिसे वैश्विक मामलों को देखने का जिम्मा सौंपा गया है, वह कझाकुट्टम में फ्लाईओवर का निरीक्षण करने गया है तो राज्य के लोग इसके पीछे की असली मंशा को समझ सकते हैं। हमें समझना चाहिए कि यह दौरा केवल फ्लाईओवर का जायजा लेने के लिए नहीं था। 

'जयशंकर को सौंपी गई भाजपा प्रत्याशी की जीत जिम्मेदारी'
मुस्कराते हुए विजयन ने कहा था कि 10 से 18 महीने बाद देशभर में चुनाव होंगे और सुनने में आया है कि इस लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी की जीत की जिम्मेदारी एस. जयशंकर को सौंपी गई है। 


विदेश मंत्री रविवार को केरल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा था कि उनकी केरल यात्रा के कई कारण हैं। जयशंकर ने कहा था कि वह केरल में अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं और समझना चाहते हैं कि वे ग्राउंड कैसा काम कर रहे हैं और यहां क्या हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed