{"_id":"5c3a3892bdec22736a767ef9","slug":"cm-of-puducherry-warned-kiran-bedi-for-serious-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी के सीएम ने किरण बेदी को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी के सीएम ने किरण बेदी को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
Sun, 13 Jan 2019 12:27 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
किरण बेदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोंगल त्योहार पर राज्य के हर परिवार को मुफ्त उपहार पर उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के बीच विवाद बढ़ गया है। नारायणसामी ने शनिवार को बेदी को इस मुद्दे पर सहमत नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली। वहीं, उपराज्यपाल ने पलटवार करते हुए नारायणसामी को मर्यादा में रहने को कहा।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को उपराज्यपाल को एक फाइल भिजवाई थी। इसमें कहा गया कि पोंगल उपहार में काजू, किशमिश व इलायची शामिल हैं, जो बिना भेदभाव के गरीबी रेखा के ऊपर सहित सभी परिवारों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर वह सरकार से सहमत नहीं होतीं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
नारायणसामी ने दावा किया कि हाल में मद्रास हाईकोर्ट की ओर से तमिलनाडु सरकार द्वारा सभी राशनकार्ड धारी परिवारों को एक हजार रुपये नगद देने को सही ठहराने का फैसला पुडुचेरी में भी लागू होता है। उपराज्यपाल निर्णय को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही हैं और सरकार को सभी परिवारों को मुफ्त उपहार कूपन देने से रोक रही हैं।
विज्ञापन
बेदी ने बुधवार को कहा था कि मद्रास हाईकोर्ट के निर्णय में केवल बीपीएल परिवारों को एक हजार रुपये देने की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री की चेतावनी पर उन्हें व्हाट्सएप मैसेज भेजा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से किसी चीज से नहीं डरती। मुख्यमंत्री और उनके साथियों को अहसास होना चाहिए कि उपराज्यपाल का ऑफिस कोई रबर स्टांप नहीं है। यहां स्वीकृति के लिए भेजी गई हर फाइल नियमों के तहत दिमाग लगाते हुए पढ़ी जाएगी।’ बेदी ने सीएम से यह भी आग्रह किया कि वे धमकी भरे शब्दों का प्रयोग न करें और एक सांविधानिक ऑफिस के प्रति मर्यादा में रहें।