फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM N Biren Singh on Manipur's 52nd Statehood Day celebrations said I am not fully satisfied

Manipur: 'कुछ लोग मणिपुर को विभाजित करने की कर रहे कोशिश...', 52वें राज्य दिवस पर बोले CM सिंह

Sun, 21 Jan 2024 02:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

राज्य दिवस समारोह को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भले ही हमें 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मैं उन तत्वों की वजह से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं जो राज्य को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM N Biren Singh on Manipur's 52nd Statehood Day celebrations said I am not fully satisfied
CM N Biren Singh - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर आज अपना 52वां राज्य दिवस मना रहा है। मणिपुर ने सन् 1972 में राज्य का दर्जा प्राप्त किया था। पूर्वोत्तर राज्य में मेइतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा के कारण जारी तनाव के बीच मणिपुर का राज्य दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्य दिवस समारोह को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'भले ही हमें 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मैं उन तत्वों की वजह से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं जो राज्य को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'मेरा सभी सुरक्षा बलों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस विशेष मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करें और निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा करें। इसके अलावा, राष्ट्र के साथ-साथ राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed