फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamta Banerjee goes to Raj Bhavan and meets Governor Jagdeep Dhankhar

ममता बनर्जी ने राजभवन जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

Thu, 07 Jan 2021 05:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 05:21 AM IST
विज्ञापन
CM Mamta Banerjee goes to Raj Bhavan and meets Governor Jagdeep Dhankhar
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच जारी रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम राजभवन जाकर धनखड़ से मुलाकात की।

विज्ञापन


सचिवालय सूत्रों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। ममता बनर्जी राज्य सचिवालय नबन्ना से सीधे राजभवन राज्यपाल से मुलाकात करने गईं।

राज्य सचिवालय में उच्च पद पर कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इसमें कुछ भी आधिकारिक नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती थीं। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की यह मुलाकात करीब एक घंटे चली।
विज्ञापन


राज्यपाल एवं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच खराब होते रिश्तों की पृष्ठभूमि में ममता बनर्जी की धनखड़ से मुलाकात अहम है क्योंकि राज्यपाल राज्य की कानून व्यवस्था, शासन, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की संभावना एवं अन्य मुद्दों पर अक्सर ट्वीट करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में धनखड़ ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने आज राजभवन में मुझसे मुलाकात की। प्रथम महिला सुदेश धनखड़ और मैंने माननीय मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं।


इस बीच, भाजपा प्रदेश महासचिव सयंतन बसु ने एक मीडिया से कहा लोकतंत्र में मुख्यमंत्री हमेशा राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं और मुझे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री के दौरे का हवाला देते हुए वाम मोर्चा विधायक दल के नेता एवं माकपा विधायक सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी भी राज्यपाल से मुलाकात कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed