फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Announces Early Launch of 'Yuvasathi' Scheme for Educated Unemployed Youth in West Bengal

Bengal Election: 'युवासाथी योजना अप्रैल से, बेरोजगारों को ₹1500'; बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता का बड़ा एलान

Tue, 10 Feb 2026 06:59 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 10 Feb 2026 06:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'युवासाथी' योजना की अप्रैल से पहले शुरुआत की घोषणा की। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
CM Mamata Announces Early Launch of 'Yuvasathi' Scheme for Educated Unemployed Youth in West Bengal
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए उनकी सरकार की 'युवासाथी' योजना अब 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। पहले यह योजना अगस्त में शुरू होने वाली थी। लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाने के फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा हमने इसे 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला किया है क्योंकि फाइनेंशियल ईयर अप्रैल से शुरू होता है। इसके साथ ही ममता ने सभी नागरिकों से रमजान और होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बता दें कि राज्य में तीन महीने से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


पहले पांच साल तक मिलेगा लाभ
राज्य सचिवालय नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य बजट (अंतरिम) में, हमने तीन से चार स्कीमों की घोषणा की थी। 'युवासाथी' योजना के तहत माध्यमिक परीक्षा पास, उम्र 21-40 वर्ष के युवाओं को मासिक 1,500 रुपये भत्ता मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के लाभार्थी मौजूदा छात्रवृत्तियों जैसे ‘ऐक्यश्री’, ‘मेधाश्री’, ‘शिखाश्री’ और स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-स्कॉलरशिप के लिए भी पात्र रहेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, जो युवा पहले से अन्य सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उन्हें 'युवासाथी' योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भत्ता पहले पांच साल तक प्रदान किया जाएगा, इसके बाद यदि लाभार्थी बेरोजगार रहे, तो समीक्षा की जाएगी। योजना के लिए 'द्वार-ए-सरकार' मॉडल पर 294 विधानसभा क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 15-26 फरवरी के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। लाभार्थी वहां अपने दस्तावेज जमा कर तुरंत रसीद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Naravane Memoir Row: 'प्री-ऑर्डर का मतलब प्रकाशित किताब नहीं', पेंगुइन ने दोबारा जारी की सफाई; विवाद बढ़ा


योजना में युवा और खेल, कृषि, लघु सिंचाई और बिजली विभाग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की जागरूकता बढ़ाने के लिए अखबारों में विज्ञापन भी प्रकाशित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में कई विभाग शामिल होंगे और SIR से जुड़े कामों में व्यस्त कर्मचारियों को 'युवासाथी' योजना के काम के लिए नहीं हटाया जाएगा।

भूमिहीन किसानों के लिए वित्तीय सहायता
ममता बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि भूमिहीन साझेदार किसानों को सालाना 4,000 रुपये (रबी और खरीफ मौसम में 2,000 रुपये प्रत्येक) की सहायता अप्रैल से मिलेगी। सिंचाई शुल्क माफी के लिए भी किसान इन शिविरों में आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed