मिजोरमः सीएम लालदुहोमा ने SSCRC परियोजना की समीक्षा की, करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने राज्य में 700 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। भारत में मिजोरम को प्रति 1 लाख की आबादी पर 189.7 नए कैंसर मामलों के साथ सबसे अधिक कैंसर दर वाला राज्य माना गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत 98.5 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्मेलन कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जेमाबॉक, आइजोल में प्रस्तावित मिजोरम राज्य सुपर स्पेशियलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र की प्रगति की समीक्षा की गई। यह परियोजना भारत सरकार की एक्सटर्नल एडेड प्रोजेक्ट (ईएपी) योजना के तहत जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की सहायता से बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Assam: तेजपुर विवि में बनाया गया पोर्टेबल टीबी जांच मशीन, ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में मिलेगी सहूलियत
मिजोरम है सबसे अधिक कैंसर दर वाला राज्य
भारत में मिजोरम को प्रति 1 लाख की आबादी पर 189.7 नए कैंसर मामलों के साथ सबसे अधिक कैंसर दर वाला राज्य माना गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत 98.5 है। राज्य में उन्नत कैंसर उपचार सुविधाओं की कमी के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को मिजोरम से बाहर रेफर किया जाता है। इससे सरकार और परिवारों दोनों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है।
परियोजना की कुल लागत 700 करोड़
इस परियोजना की कुल लागत 700 करोड़ अनुमानित है, जिसमें से 560 करोड़ जेआईसीए ऋण द्वारा कवर किए जाएंगे। भारत सरकार और जेआईसीए के बीच यह ऋण समझौता फरवरी 2023 में हस्ताक्षरित हुआ था। इस ऋण पर 1.5 प्रतिशत ब्याज दर है और 2033 से पुनर्भुगतान शुरू होगा।
अत्याधुकि मशीनों से सुसज्जित होगा अस्पताल
प्रस्तावित अवसंरचना अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल भवन, न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक और स्टाफ क्वार्टर्स। इसके साथ ही उन्नत चिकित्सा उपकरणों में शामिल होंगे पीईटी स्कैन/एसपीईसीटी स्कैन, 1.5 टेस्ला एमआरआई, 128-स्लाइस सीटी स्कैन, पीएसीएस (छवि संग्रह और संचार प्रणाली), आरटी-पीसीआर/ एनजीएस और अन्य डायग्नोस्टिक्स शामिल होंगे।
बैठक में शीर्ष पदों के लोग रहे शामिल
आज की बैठक में ठेकेदारों और क्रियान्वयन एजेंसियों के पारदर्शी और कुशल चयन पर चर्चा हुई। इन प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एक फॉलो-अप बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार टीबीसी लालवेंछुंगा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त एवं सचिव एच लालेंगमाविया सहित अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.