फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Jagan Mohan Reddy relative arrested for extortion threat against construction company

आंध्र प्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी के रिश्तेदार ने निर्माण कंपनी से मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 12:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 May 2022 12:28 AM IST
सार

रिश्तेदार की शिकायत जब सीएम तक पहुंची तो उन्होंने कथित तौर पर कडप्पा पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और फिर चक्रयापेट पुलिस ने कोंडा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
cm Jagan Mohan Reddy relative arrested for extortion threat against construction company
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

'चाचा विधायक हैं हमारे...' ये कहावत ज्यादातर नेताओं के रिश्तेदारों पर सटीक बैठती है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश का है यहां मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के एक रिश्तेदार पर निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम जगन मोहन रेड्डी के रिश्तेदार वाई एस कोंडा रेड्डी को एक निर्माण कंपनी को कथित तौर पर धमकी देने और इलाके में कुछ सड़क निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए पैसे की मांग करने के आरोप में सोमवार को कडप्पा जिले से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सीएम ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया
निर्माण कंपनी कर्नाटक में एक शक्तिशाली भाजपा नेता की है और उनकी कंपनी मुख्यमंत्री के पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र में कडप्पा जिले में वेम्पल्ली-रायचोटी सड़क के विकास के काम में लगी है। इसकी शिकायत जब सीएम तक पहुंची तो उन्होंने कथित तौर पर कडप्पा पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और फिर चक्रयापेट पुलिस ने कोंडा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डेटा से पता चला सीएम के रिश्तेदार ने कॉल की थी
कडप्पा के पुलिस अधीक्षक के के अंबुराजन ने बताया कि कोंडा रेड्डी के कॉल डेटा से पता चला कि उन्होंने हाल के दिनों में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों को कई कॉल किए। साथ ही कोंडा रेड्डी ने 5 मई को सड़क निर्माण ठेकेदार को फोन किया था और रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत न देने पर सरकार में अपने दबदबे का इस्तेमाल करते हुए काम ठप करने की धमकी दी।


कोई रिश्वत मांगे तो इस नंबर पर करें कॉल
एसपी ने लोगों से कहा कि अगर कोई पैसे की मांग करता है और धमकी देता है तो 14400 या 100 पर पुलिस को फोन करें। अंबुराजन ने चेतावनी दी कि हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और किसी को नहीं बख्शेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed