फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Biswa Sarma Said Not immediately worried about China constructing largest dam on Brahmaputra

Assam: 'फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि...', ब्रह्मपुत्र पर चीन के सबसे बड़े डैम को लेकर बोले सीएम सरमा

Mon, 21 Jul 2025 01:48 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा दुनिया के सबसे बड़े डैम के निर्माण की शुरुआत से भारत में चिंता बढ़ गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र का पानी मुख्य रूप से भूटान, अरुणाचल प्रदेश और असम से आता है ना केलव चीन से। 

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma Said Not immediately worried about China constructing largest dam on Brahmaputra
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

चीन की तरफ से ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा डैम बनाने की शुरुआत होने पर भारत में चिंता जाहिर की जा रही है। इसी बीच इस मामले में सोमवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी का जल मुख्य रूप से भूटान, अरुणाचल प्रदेश और असम से आता है, न कि केवल चीन से। उन्होंने यह बयान गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में चिंता का दौर तब शुरू हुआ जब चीन ने बीते शनिवार को तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर करीब 167.8 अरब डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े डैम का निर्माण शुरू कर दिया है। यह जगह भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है, जिससे निचले स्तर के राज्यों में इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AI Plane Crash: सरकार बोली- विदेशी मीडिया मनगढ़ंत बातें कर रहा; एएआईबी निष्पक्ष, नियमों के तहत ही जांच हो रही
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम को लेकर क्या बोले सीएम सरमा?
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि मैं फिलहाल ज्यादा चिंतित नहीं हूं, क्योंकि ब्रह्मपुत्र एक विशाल नदी है और यह केवल एक स्रोत से पानी नहीं लेती। उन्होंने कहा कि इसका अधिकतर पानी भूटान, अरुणाचल और असम में बारिश से आता है। जब उनसे डैम के निचले स्तर में बसे गांव पर असर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका असर अच्छा होगा या बुरा।


सरमा ने वैज्ञानिकों मतों पर दिया जोर
इसके साथ ही सरमा ने बताया कि इस विषय पर दो वैज्ञानिक मत सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पहला है कि अगर चीन द्वारा नदी के प्रवाह में बदलाव किया गया, तो पानी की मात्रा कम हो सकती है और जैव विविधता पर असर पड़ेगा। लेकिन दूसरी राय यह है कि अगर पानी कम आया, तो बाढ़ की स्थिति में राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:- Air India Plane Overshoots Runway: मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा; एअर इंडिया का विमान रनवे से आगे निकला

'इस विषय पर बेहतर कदम लेने की ताक में केंद्र सरकार'
वहीं इस मामले में केंद्र सरकार के स्टैंड को लेकर भी सीएम बिस्व सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विषय में ज्यादा सक्षम है और वो जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर चीन से बातचीत कर रही होगी या जल्द ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed