{"_id":"5c6a7506bdec22737f733917","slug":"cm-gehlot-undergoes-surgery-of-hernia-pm-wished-him-good-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत का मुंबई में सफल ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहलोत का मुंबई में सफल ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
Mon, 18 Feb 2019 02:34 PM IST
Shilpa Thakur
मुंबई, भाषा
मुंबई, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुंबई के एक अस्पताल में हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
67 वर्षीय गहलोत का रविवार को ऑपरेशन किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराते रहें और उचित समय पर उपचार कराएं।
गहलोत ने ट्वीट किया, "हर्निया की शिकायत का समय पर पता लग जाने के कारण मेरा मुंबई में सफल ऑपरेशन हुआ।"
उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू समेत जिन बीमारियों का उपचार मुमकिन है, सतर्क एवं जागरुक रहकर उनसे समय पर निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का इलाज 100 फीसदी मुमकिन है। राजस्थान में इस बीमारी ने अब तक 70 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
विज्ञापन
उन्होंने अपील कर कहा, "मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहें और समय पर उपचार कराएं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, "सफल ऑपरेशन के बारे में जानकर खुशी हुई। अशोक जी, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"