{"_id":"67963c18aec1596159054bfe","slug":"cm-fadnavis-told-coastal-road-to-be-fully-open-to-mumbaikars-on-completion-of-prabhadevi-connector-in-feb-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन, फडणवीस बोले- यह मील का पत्थर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन, फडणवीस बोले- यह मील का पत्थर
Sun, 26 Jan 2025 07:13 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मरीन ड्राइव से प्रभादेवी तक और बिंदुमाधव ठाकरे चौक से समुद्री पुल तक चौराहों और बांद्रा की ओर इंटरसिटी मार्ग का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुबईवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने रविवार को मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले उत्तर की ओर जाने वाले पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह पुल मील का एक पत्थर है। मुंबई के लिए यह कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मरीन ड्राइव से प्रभादेवी तक और बिंदुमाधव ठाकरे चौक से समुद्री पुल तक चौराहों और बांद्रा की ओर इंटरसिटी मार्ग का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका 94 फीसदी काम पूरा हो गया है। फरवरी में प्रभादेवी कनेक्टर के पूरा होने के बाद यह कोस्टल रोड मुंबई वासियों के लिए पूरी तरह से खुल जाएगी। इससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और प्रदूषण से काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने बीएमसी के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और निर्माण में लगे श्रमिकों की सराहना की। इस मौके पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कोस्टल रोड के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। बीएमसी ने बताया था कि कोस्टल रोड रोजाना सुबह 7 बजे से आधी रात तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुली रहेगी। वहीं, उत्तर की ओर जाने वाला पुल 27 जनवरी से जनता के लिए खोला जाएगा।