{"_id":"5bf67125bdec2269bf7d8721","slug":"cm-edappadi-palaniswami-meets-pm-modi-for-relief-centre-over-cyclone-gaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा चक्रवातः तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गाजा चक्रवातः तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर मांगी मदद
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री टी ई के पलानीस्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री टी ई के पलानीस्वामी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की । यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब तमिलनाडु के कई जिले हाल ही में आए तूफान ‘गाजा’ से प्रभावित हुए हैं ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री के साथ पलानीस्वामी की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। समझा जाता है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने तूफान गाजा से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की और केंद्रीय सहायता की मांग की ।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने तूफान ‘गाजा’ से प्रभावित राज्य के विभिन्न जिलों का मंगलवार को दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्र से सहायता मांगने के लिए वह इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इस चक्रवात के कारण 46 लोगों की मौत की खबर है । चक्रवात के बाद जनजीवन सामान्य होने लगा है । हालांकि दक्षिणी तमिलनाडु के करीब 10 जिलों में यह तूफान तबाही का मंजर लेकर आया। इनमें से छह जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए।